बिहार लोक सेवा आयोग ( नगर योजना पर्यवेक्षक पदों के लिए आवेदन मांगे )
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने नगर विकास एवं आवास विभाग के लिए सहायक नगर योजना (टाउन प्लानिंग) पर्यवेक्षक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के जरिए 107 पदों को भरा जाएगा। इनमें महिलाओं (सभी श्रेणी) के लिए 35 पद आरक्षित हैं। जिन स्वतंत्रता सेनानियों को केंद्र से पेंशन मिलती है, उनके परिजन के लिए 2 पद आरक्षित हैं।आवेदन ऑनलाइन/ऑफलाइन करने होंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर लॉगिन कर 15 मार्च से 6 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
24 अप्रैल अंतिम तिथि
अभ्यर्थी पूर्ण रूप से भरे आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर सभी जरूरी दस्तावेज के साथ स्पीड/रजिस्टर्ड पोस्ट से 24 अप्रेल (शाम 5 बजे) तक इस पते पर भेज दें: संयुक्त सचिव-सह-परीक्षा नियंत्रक, बिहार लोक सेवा | आयोग, 15, नेहरू पथ (बेली रोड),पटना-800001
Comments
Post a Comment