बिहार कर्मचारी चयन आयोग ऑडिटर सहित 2187 पदों के लिए एक और मौका
बिहार कर्मचारी चयन आयोग
ऑडिटर सहित 2187 पदों के लिए एक और मौका
- बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने सचिवालय सहायक, योजना सहायक, मलेरिया निरीक्षक, डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-सी और ऑडिटर के कुल 2187 पदों को भरने के लिए आयोजित होने वाली तृतीय स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है।
- सचिवालय सहायक, योजना सहायक, मलेरिया निरीक्षक, डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-सीऔर ऑडिटर के क्रमशः 1360, 125,74,2 और 626 पदों को भरा जाएगा।
- चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा।
1 जून अंतिम तिथि :-
अभ्यर्थी bssc.bihar.gov.in पर लॉगिन कर 1 जून तक बीएसएससी सीजीएल 3 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भरने की अंतिम तिथि 30 मई है। अभ्यर्थियों की आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।
Comments
Post a Comment