उत्तरप्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड 'शिविर सहायक पदों के लिए 24 मई से करें आवेदन
उत्तरप्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड शिविर सहायक पदों के लिए 24 मई से करें आवेदन
उत्तरप्रदेश प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCA) ने सीधी भर्ती के तहत शिविर सहायक ग्रेड-3 के 24 और सहायक इंजीनियर ट्रेनी (सिविल इंजीनियरिंग) के 14 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
सहायक इंजीनियर ट्रेनी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 मई, जबकि शिविर सहायक पदों के लिए आवेदन 25 मई से शुरू होंगे।
सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमाधारक सहायक इंजीनियर पद के लिए, जबकि किसी भी स्ट्रीम में स्नातक अभ्यर्थी शिविर सहायक पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।
14, 16 जून अंतिम तिथि
अभ्यर्थी वेबसाइट upenergy.in पर लॉगिन कर सहायक इंजीनियर ट्रेनी (सिविल इंजीनियरिंग) पदों के लिए 14 जून तकआवेदन कर सकते हैं।
वहीं, शिविर सहायक ग्रेड-3 पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जून है।
आवेदन शुल्क ऑनलाइन और ऑफलाइन करने होंगे।
.jpeg)
Comments
Post a Comment