विभिन्न पदों पर निकलीं 276 वैकेंसी



बीआईएस

विभिन्न पदों पर निकलीं 276 वैकेंसी

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) ने 276 विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मंगवाए हैं। इनमें एडमिनिस्ट्रेशन एंड फाइनेंस पोस्ट्स और लेबोरेट्री टेक्निकल पोस्ट्स शामिल हैं। आवेदक 9 मई 2022 को रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

क्या है योग्यता :-
विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं, जिनकी जानकारी वेबसाइट www.bis.gov.in पर उपलब्ध है। इसके साथ ही, इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा भी निर्धारित की गई है, जो 27 वर्ष से 56 वर्ष के बीच रखी गई है।

चयन प्रक्रिया :-
चयन ऑनलाइन परीक्षा के जरिए किया जाएगा। यह ऑनलाइन परीक्षा कुल 120 मिनट की अवधि की होगी। इसमें 150 मार्क्स के कुल 150 सवाल पूछे जाएंगे। चयन प्रक्रिया की अगली स्टेज में जाने के लिए आवेदकों को इस परीक्षा में न्यूनतम 50 फीसदी मार्क्स लाने होंगे।


कैसे करें आवेदन :-

आवेदक वेबसाइट www.bis.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही, असिस्टेंट डायरेक्टर (हिंदी, एडमिनिस्ट्रेशन एंड फाइनेंस, मार्केटिंग एंड कंज्यूमर अफेयर्स) के पदों के लिए 800 रुपए और अन्य पदों के लिए 500 रुपए की आवेदन फीस देनी होगी।



Comments

Popular posts from this blog

सीईएससीः अप्रैटिस के 135 पदों के लिए निकली भर्ती

भारतीय मानक ब्यूरो एसएसए सहित 337 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

राजकोट नगर निगम अप्रेंटिस के 617 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी