अपेंटिस के 3614 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड
अपेंटिस के 3614 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित
तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) ने लेखा कार्यकारी, कार्यालय सहायक, कम्प्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, ड्राफ्ट्समैन (सिविल) सहित अप्रैटिस के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के जरिए कुल 3614 पदों को भरा जाएगा। इनमें से उत्तरी, मुंबई, पश्चिमी, पूर्वी, दक्षिणी और मध्य क्षेत्र के लिए क्रमशः 209,305,1434, 744,694 और 228 पद हैं। यह भर्ती जोधपुर, कोलकाता, दिल्ली सहित विभिन्न शहरों के लिए निकाली गई है।
आयुसीमा :-
15 मई, 2022 तक अभ्यर्थियों की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी, ओबीसी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
15 मई तक करें आवेदन :-
स्नातक, डिप्लोमा, आइटीआइ धारक अभ्यर्थी ongcindia.com या ongcapprentices.onge.co.in पर लॉगिन कर 15 मई (शाम 6 बजे) तक दो चरणों में आवेदन कर सकते हैं। पहले चरण में संबंधित जानकारी भरनी होगी, जबकि दूसरे चरण में जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। चयनित अभ्यर्थियों की सूची 23 मई को जारी की जाएगी।
.png)
Comments
Post a Comment