ECIL में 40 पदों पर निकलीं भर्तियां
ECIL में 40 पदों पर निकलीं भर्तियां
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न पदों पर 40 भर्तियां निकाली हैं। नौकरी के इच्छुक व योग्य आवेदक 14 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें अप्लाई :-
इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट http:// careers.ecil.co.in पर आवेदन कर सकते हैं। जनरल/ ईडब्ल्यूएस/ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 500 रुपए की आवेदन फीस देनी होगी। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी वर्ग के अभ्यर्थियों को यह फीस नहीं भरनी होगी।
क्या है योग्यता :-
आवेदकों के पास मान्य यूनिवर्सिटी से ईसीई, मेकेनिकल, सीएसई विषयों में न्यूनतम 65 फीसदी मार्क्स के साथ फुल टाइम बीई/बीटेक की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके साथ ही, 14 मई, 2022 को आवेदकों की उम्र 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
कैसे होगा चयन :-
चयन गेट 2022 स्कोर और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। गेट स्कोर के आधार पर
आवेदकों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन हैदराबाद में होगा।
Comments
Post a Comment