इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लि. ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी पदों के लिए निकली भर्ती

इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लि. ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी पदों के लिए निकली भर्ती

  1. केंद्र सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन इनेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) ने ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (GET) पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 
  2. इस भर्ती के जरिए कुल 40 पद भरे जाएंगे। 
  3. इनमें से ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (CSE), ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (मेक) और ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी (CSE) के क्रमशः 21, 10 और 9 पद हैं। 
  4. संबंधित स्ट्रीम में कम से कम 65 फीसदी अंकों के साथ बी.ई/बी.टेक डिग्रीधारक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ecil.co.in पर लॉगिन कर 14 मई (दोपहर 2 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। 
  5. आवेदन मिलने की अंतिम तिथि तक अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। 
  6. गेट स्कोर 2022 में मिले अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

रेपको होम फाइनेंस लिमिटेड प्रबंधक सहित अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

  1. रेपको होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) ने सहायक प्रबंधक, कार्यकारी और ट्रेनी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 
  2. सहायक प्रबंधक और कार्यकारी पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को ऑन रोल और ट्रेनी पदों के लिए ऑफ रोल पर रखा जाएगा। पदों की संख्या जारी नहीं की गई है। 
  3. किसी भी विषय में (विशेषतः बी.कॉम) कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 
  4. आरएचएफएल आतंरिक अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र नहीं है। 
  5. मुक्त विश्वद्यिालयों से स्नातक अभ्यर्थियों के आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

23 मई है अंतिम तिथि

  1. अभ्यर्थी वेबसाइट repcohome.com पर लॉगिन कर 23 मई तक आवेदन कर सकते हैं। 
  2. 1 मई, 2022 तक अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। 
  3. पूर्व अनुभव के आधार पर 30 वर्ष तक की छूट पर विचार किया जा सकता है। 
  4. सहायक प्रबंधक पद के लिए न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है।


Comments

Popular posts from this blog

सीईएससीः अप्रैटिस के 135 पदों के लिए निकली भर्ती

भारतीय मानक ब्यूरो एसएसए सहित 337 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

राजकोट नगर निगम अप्रेंटिस के 617 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी