इंटेलिजेंस ब्यूरो
इंटेलिजेंस ब्यूरो :- ACIO के 150 पदों पर नौकरी के अवसर
इंटेलीजेंस ब्यूरो (I.B) ने सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी (एसीआईओ) ग्रेड 2/तकनीकी परीक्षा 2022 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
इस भर्ती के जरिए कुल 150 पदों को भरा जाएगा। इनमें से कम्प्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के क्रमशः 56 और 94 पद हैं।
संबंधित स्ट्रीम में B.E/B.टेक से लेकर मास्टर डिग्रीधारक अभ्यर्थी इन पदों के लिए 16 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों के पास गेट 2020, 2021 या 2022 स्कोर भी होना चाहिए। नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।
आयु सीमा
7 मई, 2022 तक अभ्यर्थियों की आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आरक्षित श्रेणी और पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
7 मई तक करें आवेदन
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in या ncs.gov.in पर लॉगिन कर 7 मई (रात 11.59 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य, O.B.C, EWS पुरुष अभ्यर्थियों को 100 रुपए भरने होंगे। महिलाओं, पूर्व सैनिक और अन्य अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
Comments
Post a Comment