जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) सहायक प्रोफेसर सहित 49 पदों के लिए मांगे आवेदन
जामिया मिलिया इस्लामिया
सहायक प्रोफेसर सहित 49 पदों के लिए मांगे आवेदन
- जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर और निदेशक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
- इस भर्ती के जरिए कुल 49 पदों को भरा जाएगा। इनमें से प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, सहायक प्रोफेसर और निदेशक के क्रमशः 16, 11, 21 और 1 पद हैं।
- कम से कम 55 फीसदी अंकों के साथ संबंधित स्ट्रीम में पोस्ट ग्रेजुएट, पी.एचडी. डिग्रीधारक अभ्यर्थी इन पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- कुछ पदों के लिए 8 से 10 साल का कार्य अनुभव भी मांगा गया है।
आवेदन शुल्क :-
सामान्य, अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 500, जबकि एससी, एसटी अभ्यर्थियों को 250 रुपए भरने होंगे। महिला और दिव्यांग अभ्यर्थियों से शुल्क नहीं लिया जाएगा।
2 जून अंतिम तिथि :-
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jmi.ac.in से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर, उसे भरकर सभी जरूरी दस्तावेज के साथ 2 जून (शाम 5 बजे) तक इस पते पर भेज दें:Office of the Recruitment & Promotion Section (Teaching), 2nd Floor, Registrar's Office, Jamia Millia Islamia, Jamia Nagar, New Delhi-110025
Comments
Post a Comment