RPSC: वरिष्ठ अध्यापकों के हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए वरिष्ठ अध्यापक (सीनियर टीचर) के पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। कुल 9760 पदों पर भर्तियां की जाएंगी | 

RPSC : वरिष्ठ अध्यापकों के हजार से ज्यादा पदों पर वैकेंसी

  1. राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर ने माध्यमिक शिक्षाविभाग के लिए वरिष्ठ अध्यापकों के कुल 9760 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
  2. इनके तहत अंग्रेजी केकुल 1668 पदों पर, हिंदी के कुल 1298 पदों पर, मैथ्स के कुल 1613 पदों पर, संस्कृत के कुल 1800 पदों पर, विज्ञान के कुल 1565 पदों पर, सामाजिक विज्ञान के कुल 1640 पदों पर, पंजाबी के कुल 70 पदों पर और उर्दू के कुल 106 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
  3. इस दौरान आरक्षित पदों का लाभ केवल राजस्थान राज्य के मूल निवासियों को ही देय है।
  4. इन पदों पर नौकरी के इच्छुक आवेदक 10 मई 2022 को रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

क्या है योग्यता :-

  1. हिंदी, अंग्रेजी, मैथ्स, संस्कृत, उर्दू एवं पंजाबी विषय के लिए जरूरी है कि आवेदकों ने संबंधित विषय बतौर ऑप्शनल विषय के साथ ग्रेजुएशन की हो।
  2. वहीं, विज्ञान विषय के लिए जरूरी है कि आवेदकों के पास ग्रेजुएट डिग्री के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री, जूलॉजी, बॉटनी, माइक्रो बायोलॉजी, बायो।टेक्नोलॉजी और बायो केमिस्ट्री में से कोई दो ऑप्शनल विषय हों। सामाजिक विज्ञान के लिए जरूरी है कि आवेदकों के पास ग्रेजुएट डिग्री के साथ हिस्ट्री, जियोग्राफी, -इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस,सोशियोलॉजी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और फिलॉसफी में से कोई दो ऑप्शनल विषय हों।
  3. सभी पदों के लिए एनसीटीई/सरकार की ओर से मान्य डिग्री या डिप्लोमा इन एजुकेशन होना भी अनिवार्य है।
  4. इसके अलावा, 1 जनवरी 2023 को आवेदकों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।
क्या है चयन प्रक्रिया :-

  1. चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ रूप में ली जाएगी, जिसके सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
  2. यह परीक्षा कुल 500 मावस की होगी, जिसमें पेपर-1 के 200 मावर्स का और पेपर-2 के 300 मार्क्स होंगे। पेपर-1 कुल 2 घंटे की अवधि का होगा।
  3. इसमें 100 मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, पेपर-2 कुल 2:30 घंटे की अवधि का होगा। इसमें 150 मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे जाएंगे। दोनों पेपर्स में निगेटिव मार्किग भी की जाएगी।
  4. इन पेपर्स में पास होने के लिए आवेवकों को न्यूनतम 40 फीसदी मार्क्स हासिल करने होंगे।
कैसे करें आवेदन :-

  1. इन पदों पर नौकरी के इच्छुक व योग्य आवेदक आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

  2. ऑनलाइन आवेदन के लिए सबसे पहले आवेदकों को वेबसाइट www.sso.rajasthan.gov.in पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
  3. इसके साथ ही, आवेदकों को परीक्षा शुल्क भी भरना होगा। सामान्य वर्ग व क्रीमीलेयर श्रेणी के ओबीसी/अति पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 350 रुपए देने होंगे।
  4. आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को कम शुल्क देना होगा, जिसकी विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर है।

10 मई 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है 

40 वर्ष से कम होनी चाहिए योग्य अभ्यर्थियों की अधिकतम उम्र 

18 वर्ष की गयी है योग्य अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम उम्र 

350 रूपए फॉर्म का परीक्षा शुल्क जमा करना होगा, आवेदकों को फॉर्म के साथ। 



Comments

Popular posts from this blog

सीईएससीः अप्रैटिस के 135 पदों के लिए निकली भर्ती

भारतीय मानक ब्यूरो एसएसए सहित 337 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी

राजकोट नगर निगम अप्रेंटिस के 617 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी